शिल्प प्रदर्शन जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को दी गयी कला के माध्यम से स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले के बिरौली स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन दिवसीय शिल्प प्रदर्शन जागरूकता कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो के बीच कला के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बच्चो को अपनी कला के प्रति आकर्षण पैदा करना व कला के माध्यम से स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी देना है। इस कार्यक्रम में बिहार के प्रमुख शिल्पों का प्रशिक्षण दिया गया और प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। सभी बच्चें शिल्प से जुड़कर और प्रशिक्षकों के सानिध्य में बेहतर से बेहतर करने की कोशिश कर रहें हैं।

प्राचार्य डॉक्टर टीएन शर्मा, हस्त शिल्प संवर्धन अधिकारी अमित कुमार, प्रेरक वक्ता कुंदन कुमार रॉय, कला शिक्षक राजेश रंजन के देखरेख में यह कार्यक्रम संचालित हो रहा है। इस दौरान नीतिशा राय, गीतांजली, स्मृति, निहारिका, साक्षी प्रिया, अमरेश, लोकेश, इत्यादि बच्चों ने शानदार प्रर्दशन किया। शिल्प प्रशिक्षक अशोक पासवान, भोला पंडित, किरण कुमारी, समिता कुमारी, अंजु कुमारी व जेएनवी शिक्षक आभा कुमारी, कुमुद रानी, किरण सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *