यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। सदर अस्पताल में शिशु रोग की डीएनबी कोर्स की पढ़ाई शुरु होने से पहले स्टेट टीम के द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। पीएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने सोमवार को सदर अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान सदर अस्पताल में बने विभिन्न शिशु इकाई का गहन निरीक्षण करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. तिवारी ने एसएनसीयू, पुनर्वास केंद्र एवं पीकू वार्ड का सघन निरीक्षण किया। इस कड़ी में इन वार्डों में भर्ती मरीज, उनके रखरखाव, खानपान, इलाज, भर्ती के अलावे कर्मियों व डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी आदि की समीक्षा की गयी।


इसके बाद डीएस कक्ष में डॉ. अनिल कुमार तिवारी ने शिशु रोग से संबंधित डीएनबी कोर्स की तैयारी को लेकर की गयी व्यवस्था व तैयारी की भी समीक्षा की गयी। इस दौरान सीएस डॉ. एसके चौधरी, डीएमओ डॉ. विजय कुमार, डीएस डॉ. गिरीश कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नागमणी राज, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. ईशरत, डॉ. आशुतोष, डीआईओ डॉ. विशाल कुमार, डॉ. आरपी मंडल, डॉ. राजीव रंजन झा आदि उपस्थित थे।

सीएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि समस्तीपुर सदर अस्पताल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। सदर अस्पताल में शिशु रोग का डीएनबी कोर्स कराया जाएगा। इसकी सभी तैयारी समुचित तरीके से की गयी है। टीम के द्वारा फाइनल निरीक्षण किया गया है। टीम भी यहां की तैयारी एवं मरीजों से बातचीत के बाद संतुष्ट नजर आयी।







