रफ्तार का कहर : कार की ठोकर से बेगूसराय के युवक की मौत, घर में पसरा मातम, वाहन जब्त

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। वाहन चालकों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन सड़क हादसे की घटना हो रही है  और लोग अपनी जान गवा रहे हैं। ताजा मामला रोसरा थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक की है, जहां तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया। जिसके कारण युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिला के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर बाड़ा के स्व पवन महतो के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि अमन कुमार पैदल ही काम करने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने युवक को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में अमन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जख्मी युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान होने के बाद घटना की सूचना उनके परिजन को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

 इधर रोसड़ा पुलिस में शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना सोमवार शाम की बताई गई है। मृतक अमन की मां सुनीता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। जवान बेटे की मौत के बाद सुनीता एवं उसके परिवार काफी सदमे में डूब गया है। तीन भाइयों में अमन मंझला भाई था, जो मजदूरी कर परिवार चला रहा था। परिजनों ने बताया कि  पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *