नौकरी नियमितीकरण करने व नौकरी की सुरक्षा देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाया काला पट्टी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य समिति के सभी कर्मियों के अलावे जिले के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने-अपने कार्यों का निष्पादन किया। इन कर्मियों के द्वारा स्वास्थ्य विभाग एवं एनएचएम के सभी कर्मियों की नौकरी नियमितीकरण करने, नौकरी की सुरक्षा देने, समान वेतन भत्ता देने, सरकार से वेतन के सीधे भुगतान एवं सभी कर्मियों को समाजिक सुरक्षा कल्याण के उपाय करने सहित अन्य मांग शामिल है।

इस मांग को लेकर दिल्ली में पीएम एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रदर्शन भी किया गया। वहीं बिहार में एक दिवसीय काला बिल्ला लगाकार कार्यों का निष्पादन किया गया। मौके पर डीएचएस के डीपीसी डॉ. आदित्य नाथ झा, डीएएम पंकज कुमार, डीएमईओ आलोक कुमार, आईसीडीएसपी से आरिफ अली सिद्दीकी, आरबीएसके से डॉ. प्रशांत कुमार, डीसीक्यूए डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, सरोज कुमार, आनंद कुमार के अलावे अन्य संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर कार्यों का निष्पादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *