समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में व्यवसायी के घर भीषण डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर के महदीपुर में व्यवसायी राम कुमार चौधरी के घर भीषण डकैती की घटना हुई। हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की रात डकैती की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात आधा दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने व्यवसायी और उनके परिजनों को बंधक बना घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नगद समेत लगभग 8 लाख रुपए से अधिक के जेबरात लूट कर फरार हो गया।

पीड़ित व्यवसाय से मिली जानकारी के अनुसार हथियारबंद अपराधियों ने उनके घर में घुसकर पिस्टल के बल पर सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों के द्वारा परिजनों से पूछा माल कहां है। किसी के साथ मारपीट नही करेंगे, केवल माल लूटने आए हैं। इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट कर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में अन्य व्यवसायी में भी दहशत बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावे जिला पुलिस की टीम भी घटना स्तर पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *