यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। शहर के डीआरएम चौक स्थित यात्री शेड में रेल विकासबविस्तार मंच की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता रधुनाथ राय ने की। इस दौरान विभिन्न मांगों के समर्थन मे डीआरएम कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया। संयोजक मंच के संयोजक शत्रुधन राय ने कहा कि 2023 के बजट में भोला टाकीज, मुक्तापुर एवं दलसिंहसराय रेल गुमटी पर औभरब्रीज के लिए राशि उपलब्ध कराया गया। डीआरएम ने भी पूर्श में कार्य शुरू कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कई रेल से संबंधित कई समस्याएं हैं। जिनका समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने समस्तीपुर वासियों से 22 दिसंबर को डीआरएम चौक पर धरना को बड़ी भागीदारी दिलाकर सफल बनाने की अपील की।



बैठक के दौरान भोला टाकीज, मुक्तापुर, दलसिंहसराय रेल गुमटी पर औभरब्रीज बनाने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर- भगवानपुर एवं केबल स्थान से कर्पूरीग्राम नया रेल लाईन बनाने, माधुरीचौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार कराने, उजियारपुर से सरायरंजन होते हुए पटोरी नया रेल लाईन निर्माण करने, समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच निर्माण शुरू करने आदि की मांग को लेकर 22 दिसंबर को डीआरएम के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया।बैठक में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शशिभूषण शर्मा, डोमन राय, राजेंद्र राय, राजेश्वर महतो, रामसागर पासवान, रामविनोद पासवान आदि थे।








