स्कूल जा रहे शिक्षक को बदमाशों ने मारी गोली, फिर चाकू से गोदकर गंभीर रूप से किया जख्मी

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बेखौफ बदमाश के द्वारा स्कूल जा रहे एक शिक्षक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना पूर्वी चंपारण के चिरैया क्षेत्र का है। जहां समदा पोखर के पास घात लगाए हथियारबंद अपराधियों ने स्कूल जा रहे शिक्षक राजकुमार सिंह को तो पहले गोली मार दी और फिर चाकू से गोदकर कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। राजकुमार गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बरई टोला निवासी शिवदयाल सिंह के पुत्र हैं। वे परिवार के साथ वर्षों से मोतिहारी में रहते हैं। वे घोड़ासहन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेलवा में पदस्थापित हैं।

बताया जाता है कि वे मोतिहारी स्थित घर से स्कूल जा रहे थे। समदा पोखर से थोड़ा आगे बढ़ने पर नहर किनारे घात लगाए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने उन्हें मोतिहारी के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया है। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार व थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।

सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधी शीघ्र पकड़े जाएंगे। घटनास्थल से पुलिस ने शिक्षक की बाइक बरामद की है। इधर इस घटना को लेकर स्थानीय शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। शिक्षकों के अनुसार अगर घटना की में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो शिक्षक समुदाय आंदोलन की रणनीति तय करेंगे। बताया जाता है कि उक्त शिक्षक की एक पुत्री बिहार पुलिस में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *