समस्तीपुर में 03 दिसंबर को आयोजित होगा भूमिहार ब्राह्मण जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, घर-घर जाकर दिया जा रहा निमंत्रण 

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन समस्तीपुर के तत्वाधान में भूमिहार ब्राह्मण जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के सदस्य द्वारा घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। इसमें संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के अलावे कई हस्तियां शामिल होंगे।

जिसमें भूमिहार ब्राह्मण के अधिकार को लेकर चर्चा की जाएगी। भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राजकमल ठाकुर व आशुतोष कुमार ने बताया कि आगामी 03 दिसंबर को समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या चार स्थित चैती दुर्गा स्थान दूधपुरा के निकट सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में भूमिहार ब्राह्मण जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसको लेकर समाज के लोगो के घर घर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसमें मुख्य रूप से पांच मांगों पर विचार किया जाएगा, जिसमें सवर्ण आयोग का पुनर्गठन और संवैधानिक दर्जा। गरीब सवर्ण छात्र (EWS) को उम्र सीमा और परीक्षा शुल्क में छूट। बिहार के प्रत्येक जिला में परशुराम छात्रावास का निर्माण। राजनीति से प्रेरित फर्जी जाति जनगणना की सीबीआई जांच कराने एवं सवर्ण आयोग की रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार भूमिहार ब्राह्मण वेलफेयर फंड के तहत प्रत्येक वर्ष 100 करोड़ रूपया का सहयोग करें, सहित अन्य मांग में शामिल है।

भूमिहार ब्राह्मण जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर विशेश्वर ठाकुर, चंद्रभूषण तिवारी,  राजकमल ठाकुर, मन्नू देव, अमरेंद्र कुमार, रामसखा ठाकुर, नवीन तिवारी, दिग्विजय चौधरी, आशुतोष कुमार,  मिंटू शर्मा आदि के द्वारा समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है। इस कड़ी में शहर के काशीपुर, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, आजाद नगर,  प्रोफेसर कॉलोनी, बीएड कॉलेज मोहल्ला सहित अन्य मोहल्ला में निमंत्रण पत्र दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *