समस्तीपुर स्टेशन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को उत्पाद विभाग की टीम ने दबोचा

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में ट्रेन के माध्यम से विदेशी शराब की तस्करी इन दिनों काफी जोरों पर है। स्टेशन व ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर शराब के धंधेबाज शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने समस्तीपुर स्टेशन पर छापेमारी की। इस दौरान दो शराब धंधेबाजों को भारी मात्रा में शराब के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने दबोच लिया। ज़िले के उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर शराब कारोबारी एवं होम डिलेवरी बॉयज के विरुद्ध सर्च ऑपरेशन चलाया।

इसी बीच प्लेटफार्म संख्या 04 के पूरब दिशा की ओर दो युवक संदिग्ध हाल में देखा गया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के बाद भारी मात्रा में विदेश शराब के साथ दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शराब को जब्त करते हुये उत्पाद विभाग की टीम दोनो कारोबारी को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। उत्पाद विभाग के अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनो धंधेबाजों की पहचान ज़िले के खानपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र राय के 19 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार एवं राजो सहनी के 24 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गयी है। दोनों को मेडिकल जाँच के बाद जेल भेज दिया गया है।

उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार रेल प्लेटफार्म पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जिसमें दो धंधेबाज को 45.900 लीटर विदेश शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि रेल परिसर में सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। शराब धंधेबाज की पहचान के लिए उत्पाद विभाग की टीम लगातार स्टेशन एवं स्टेशनों के आसपास निगरानी कर रही है। इसके लिए सादे वर्दी में भी पुलिस टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *