समस्तीपुर में सर्जनों का राज्यस्तरीय सम्मेलन व्याख्यान के साथ संपन्न, अगले वर्ष मोतिहारी में होगा बेसीकॉन 2024

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) के बिहार चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न स्थानों से विशेषज्ञ सर्जनों की टीम कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। साथ ही सर्जरी के नए तकनीक के बारे में जानकारी दी। 24 से 26 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय कांफ्रेंस में बिहार एवं अन्य प्रदेशों से लगभग पांच सौ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। रविवार को व्याखान एवं जेनरल बॉडी कमेटी की बैठक के साथ कांफ्रेंस खत्म हो गया।

समस्तीपुर डीआरएम को सम्मानित करते बेसीकॉन के चिकित्सक।

साथ ही जेनरल बॉडी कमेटी की बैठक में अगला कांफ्रेंस 2024 में मोतिहारी में करने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. जीसी कर्ण ने बातया कि तीन दिवसीय राज्यस्तरीय में विभिन्न क्षेत्रों ने चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की टीम हिस्सा लिए। पहले दिन जटिल रोगों से ग्रसित 16 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन दिल्ली, कोलकाता, पटना सहित अन्य स्थानों से आए विशेषज्ञ सर्जनों की टीम के द्वारा दिया गया। जिसका लाइव टेलीकास्ट किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों ने सर्जरी के नए तकनीक के बारे में सीखा।


डॉ. कर्ण ने कहा कि दो दिवसीय व्याख्यान के दौरान विभिन्न मेडिकल कॉलेज के 75 पीजी छात्रों ने प्रोस्टर प्रेजेंटेशन एवं शोध में हिस्सा लिया। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया। वहीं पीजी क्वीज प्रतियोगिता में 30 प्रश्नों का सेट था। जिसमें प्रथम को 50 हजार, द्वितीय को 25 हजार व तृतीय को दस हजार रुपए का नकद पुरस्कार देते हुए मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इससे पूर्व शनिवार की शाम कांफ्रेंस के व्याखान सत्र का उद्घाटन एएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसके जैन, सचिव डॉ. प्रियरंजन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार, एएसआई समस्तीपुर अध्यक्ष डॉ. एसी सिंहा, डॉ. एके झा, डॉ. जीसी कर्ण, डॉ. महेश ठाकुर आदि ने संयुक्त रुप से किया।

जबकि रेलवे ललित कला केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्तव, डॉ जीसी कर्ण, डॉ एके झा आदि ने दीप प्रज्वलित कर लिया। इस दौरान बेसीकॉन समस्तीपुर ने डीआरएम को पाग, चादर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. सुशांत, डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. जयकांत, डॉ. अभिषेक झा, डॉ. निलम झा, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनीष साह, डॉ डीपी तिवारी, डॉ सुशांत कुमार,  सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। विदित हो कि तीन दिवसीय कांफ्रेंस में देश के विभिन्न क्षेत्रों से पांच सौ चिकित्सकों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *