जिला ग्रामीण आवास सहायक संघ की बैठक में संजीव कुमार अध्यक्ष, बजरंगी सहनी उपाध्यक्ष एवं अनिल कुमार बनाए गए सचिव

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। कर्मचारी संघ भवन में जिला ग्रामीण आवास सहायक संघ की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण आवास सहायक रजनीश कुमार ने की। बैठक में जिले भर से लगभग 200 सहायकों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से मानदेय वृद्धि का मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने कहा कि इस महंगाई के दौर में हम लोगों को मात्र ₹13000 मानदेय दिया जाता है। जिसमें ₹4000 पेट्रोल में ही खर्च हो जाता है।

क्योंकि हम लोगों का समायोजन अपने प्रखंड में नहीं करके 100 किलोमीटर की दूरी पर दूसरे प्रखंड में कर दी गई है। अभी हमलोगों से ना ही बच्चों का फीस जमा हो पता है, ना ही अन्य सुविधा मिल पाती है। बैठक के दौरान ही संघ के पदधारकों का चुनाव किया गया। जिसमें संजीव कुमार अध्यक्ष, बजरंगी सहनी उपाध्यक्ष, अनिल कुमार सचिव बनाए गए।

वही प्रदीप कुमार झा महासचिव, राकेश कुमार मीडिया प्रभारी, सुमित कुमार कोषाध्यक्ष, राजेश नारायण प्रसाद उपकोषाध्यक्ष एवं मयंक दीक्षित संरक्षक बनाए गए। मौके पर मुकेश कुमार, रजनीश कुमार, दीपक कुमार शर्मा, अमरेश कुमार, अविनाश भारद्वाज, प्रिय रंजन झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *