यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के असम राइफल में कार्यरत जवान करुणेश उर्फ चुनचुन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद चौकाने वाले खुलासा किया गया है। पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शनिचरा भूईया स्थान के पास कुछ बदमाशों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली।


सूचना मिलते ही दलसिंहसराय डीएसपी नजीव अनवर के नेतृत्व में विद्यापतिनगर पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खनुआ का कुंदन कुमार, बॉबी कुमार, विवेक कुमार एवं राजा चौक के राहुल कुमार शामिल है। इसके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल एवं एक बाइक बरामद किया गया है। जबकि दो बदमाशा फरार हो गया। यह सभी बदमाशों के द्वारा राजा चौक से मोहीउद्दीननगर जाने वाले रास्ते में राहगीरों से लूटपाट की येाजना बनायी गयी थी।


पूछताछ के दौरान कुछ दिन पूर्व महनार थाना क्षेत्र में बाइक लूट एवं बछवाड़ा थाना क्षेत्र में असम राइफल में तैनात जवान करुणेश कुमार उर्फ चुनचुन हत्याकांड में भी संलिप्तता को स्वीकार किया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में बताया गया कि दस नवंबर की रात में आठ बदमाशों ने असम राइफल के जवान के साथ उसी के वाहन से बरौनी जीरोमाईल पहुंचा था। जहां सभी ने शराब पी थी। फिर एक चार पहिया वाहन को लूटपाट करने के लिए पीछा करने लगा।


राहुल कुमार ने ड्राइव करते हुए ओवरटेक करने लगा, इसी क्रम में करुणेश के वाहन का टायर ब्रस्ट हो गया। जिसके कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसी बात को लेकर करुणेश गाली गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। साथ ही घर लौटने पर सबको बताने एवं मारपीट करने की धमकी दी जाने लगी। एसपी ने बताया कि इसी आवेश में राहुल, कुंदन, बॉबी एवं अन्य साथियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और लाश को गाड़ी के पास सड़क किनारे लूढकाकर दुर्घटना को रुप दे दिया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के द्वारा पूर्व में भी लूटपाट की घटना को अंजाम दे चुका है। सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।





