कर्पूरीग्राम में बड़ी लूट की योजना को पुलिस ने किया विफल, हथियारों के साथ गिरफ्तार छह बदमाशों से पूछताछ के बाद कई लूटकांड का खुलासा, स्कूल के पीछे लूटपाट करने की बनायी जा रही थी योजना

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में होने वाली एक बड़ी लूट की घटना को पुलिस ने विफल कर यिा। लूट की योजना बनाते हुए छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के बाद कई सीएसपी लूटकांड का भी पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कहा है कि कर्पूरीग्राम थाना के ताजपुर रोड स्थित मध्य विद्यालय के पीछे लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी गयी।

इसके बाद सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में कर्पूरीग्राम पुलिस ने छापेमारी करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों में कर्पूरीग्राम थाना के बाघी के हिमांशु कुमार, नीतीश कुमार, भोला कुमार, आधारपुर के कुंदन कुमार, जोगियामठ के निरंजन कुमार व किशन कुमार शामिल है। इसके पास से दो देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, घटना में प्रयुक्त पांच मोबाइल, तीन बाइक केअलावे कर्पूरीग्राम व उजियारपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी लूटकांड का बैग, आधार कार्ड, बैग, केवाईसी फार्म, चेकबुक आदि बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि बदमाशों से हुई पूछताछ के दौरान नौ नवंबर को कर्पूरीग्राम थाना के शंभूपट्टी में सीएसपी संचालक से लूटपाट, 14 नवंबर को उजियारपुर थाना के परोरिया झरुल्ला स्थान में सीएसपी संचालक से लूटपाट एवं 14 नवंबर को कर्पूरीग्राम थाना के बाघी चौक से बाइक व नकद राशि की लूट का भी खुलासा किया गया है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में इन सभी बदमाशों ने लूटपाट की घटना में संलिप्तता को स्वीकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *