यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के बेला पंचायत के अंतर्गत रघुनाथपुर बेला ग्राम में हरे कृष्ण झा के खेत में सांख्यिकी विभाग की ओर से आयोजित अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।इस प्रयोग में खेत के 10 मीटर * 5 मीटर के रकवा में लगी धान की फसल को काटा गया एवम उसका वजन किया गया। पैदावार 33.5 किलोग्राम पाई गई। 7 दिन के बाद इसका सुखवान प्रयोग किया जायेगा।


इस तरह के प्रयोग का उद्देश्य फसल कटनी प्रयोग के आधार पर जिले में उत्पादित कुल धान के उत्पादन का आकलन करना होता है। इस तरह के 5- 5 फसल कटनी प्रयोग प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जाते हैं। सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रयोग में प्रयोग कर्ता कृषि विभाग के कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार होते हैं।


जिला पदाधिकारी के द्वारा फसल कटनी प्रयोग में आए उत्पादकता परिणाम पर प्रसन्नता ब्यक्त की गई। इस प्रयोग के समय जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, बेला पंचायत के मुखिया एव किसान उपस्थित थे।







