यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 19 वर्षीय युवक ने तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जिसके कारण बच्ची लहूलुहान होकर जख्मी हो गयी। जो फिलहाल में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। हालांकि पीड़िता की मां के शिकायत पर रोसड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक रोसड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के उदयपुर निवासी मनीष कुमार बताया गया है। फिलहाल बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है।



मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार शाम की बताई गई है। जहां आरोपी युवक के द्वारा बच्ची को खेलने के बहाने ले जाया गया और घर से दूर उसके साथ बाथरुम में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक फरार हो गया। इसके बाद बच्चे को लहुलुहान हालात में पाई गई। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाई गई। इस संबंध में पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर रोसरा थाना में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है। रोसरा थाना अध्यक्ष प्रसुनजय कुमार ने बताया कि प्राथमिककी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का इलाज चल रहा है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है।









