पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री पध्मभूषन रामविलास पासवान, लोजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एंव दलित सेना के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्म भूषण स्व रामविलास पासवान का तृतीय पुण्यतिथि पर श्रध्दांजलि सभा का आयोजन गजराज पैलेस समस्तीपुर मे किया गया। पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय चौधरी एवं संचालन जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने किया।
उपस्थित रालोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। रालोजपा जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि श्रध्ये रामविलास पासवान जी समाजिक न्याये के सच्चे पुरोधा थे।

उन्होने वंचित समाज के हक कि लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लडे़। दलितों, शोषितों, मजदूरों, किसानों, गरीबों, महिलाओं को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने का ऐतिहासिक जनहित के कार्य किए। कोशी कमला करेह गंडक नदी से घिड़ा पिछड़ा मिथिला क्षेत्र को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किए। समस्तीपुर मे रेल विस्तार एवं दूर संचार के विकास मे एतिहासिक कार्य किए। स्वर्गीय रामविलास पासवान का कमी बिहार ही नहीं देश को खल रही है। ऐसे महान राष्ट्र नेता दूजा कोई नहीं हो सकता सर्व धर्म सर्व समाज के साथ देश निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिये है।

उन्होंने कहा कि सदैव वंचित समाज के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले जन जन के नेता हम लोगों के बिच नहीं है, लेकिन उनके कार्य हमे उनके पद चिन्ह पर चलने का प्रेरणा देते हैं। पुण्य तिथि समारोह मे धन्यावाद ज्ञापन रालोजपा वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रधान ने किया। मौके पर पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय, वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रधान, जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, मिडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, वरिष्ठ नेता विनय सिंह, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष अविषेक कुमार, दलित सेना महिला अध्यक्ष रिता पासवान,

युवा जिलाध्यक्ष शेखर पांडे, महिला जिलाध्यक्ष रीना सहनी, दलित सेना अध्यक्ष अर्जुन पासवान, छात्र संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऋषि सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष मुरारी तिवारी, मनोज कुमार, अरविंद पासवान, रामप्रसाद सिंह, वंटी जयसवाल, शोभा राम, गौतम कुमार, राजा पासवान, कविता पासवान, पारो पासवान, मीना ठाकुर, विकास कुशवाहा, बबलु पासवान, उमेश प्रसाद, संजय महतो, सुधीर हजारी, प्रिंस यादव, कमलेश यादव, सुबोध राय, सुधिर सिह, रंजीत सहनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *