शराब कांड में फरार चल रहे आरोपी को मुफस्सिल पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में पुलिस को मिला कई राज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना में शराब कांड के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितवारपुर चौथ  वार्ड संख्या 17 निवासी राम लगन राय के पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप में की गयी है। जिसके विरूद्ध शराब से जुड़े कई कांड दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के बाद मुफस्सिल पुलिस ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष व इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या 17 निवासी राम लगन राय के पुत्र रविंद्र कुमार है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि रविंद्र कुमार के विरुद्ध शराब मामले से संबंधित चार कांड दर्ज है। जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विदित हो कि समस्तीपुर में इन दिनों शराब बरामदगी एवं शराब से संबंधित कांडों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चल रहा है। जिसके कारण प्रत्येक दिन पुलिस अधिकारियों की टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *