समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित ओवरब्रिज पर ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव के दिनेश चौधरी की पत्नी प्रेमशिला देवी उर्फ प्रभा देवी के रूप में की गई है। नगर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम कराया। फिर परिजनों को सब सौंप दिया गया। इस मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है। ट्रक को जहां पुलिस ने जप्त कर लिया है, वहीं चालक घटना स्थल से फरार हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार महिला प्रेम शिला देवी अपनी बेटी से मिलने आदर्श नगर आई थी। जहां से वह वापस अपने घर लौट रही थी। मंगलवार की दोपहर ओवरब्रिज पर वह घर लौटने के दौरान ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसके कारण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। ट्रैफिक पुलिस एवं नगर पुलिस की टीम ने महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक ने ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।


इधर पीएमसीएच रेफर करने के दौरान महिला की मौत रास्ते में ही मौत हो गई। बताया जाता है कि कल्याणपुर के आसपास एंबुलेंस पहुंची तो महिला की मौत हो गई। इसके बाद एंबुलेंस ने शव को सदर अस्पताल लाया। जहां नगर पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा किया गया। सदर अस्पताल कैंप के प्रभारी दारोगा विनय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।







