समस्तीपुर। समस्तीपुर ज़िला के खानपुर प्रखंड के जहाँगीरपुर कोठिया पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,कोठिया में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, डॉ सुनील कुमार, बालेश्वर सिंह एवं केअर क्लीनिक के संयोजक सुरेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।


इसी परिप्रेक्ष में आज डॉक्टर सुनील कुमार द्वारा गांव के गरीब निर्धन असहाय मरीजों जांचकर निःशुल्क दवा दिया जा रहा है। यह एक पुनीत कार्य है। उन्होंने बताया कि गांव के गरीब लोग शहर के विशेषज्ञ चिकित्सक के पास नही जा पाते है।अतः चिकित्सक गांव में आकर सेवा दे रहे हैं, यह बड़ी बात है। इस कार्य के लिए डॉक्टर सुनील कुमार का आभार प्रकट किया है। इस दौरान चिकित्सक ने निशुल्क रूप से सभी गंभीर बीमारियों का इलाज किया है जिसमे सुगर, हार्ट, गैस, सर्दी खासी समेत कई बीमारियों का निशुल्क जांच कर उन मरीज का उपचार कर आवश्यक दवाई भी निःशुल्क दिया गया है।


इस अवसर पर जदयू के व्यवसायी उधोग प्रकोष्ट के प्रखंड अध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य रहेगा प्रखंड तभी स्वास्थ्य रहेगा बिहार और देश। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सुनील कुमार ह्रदय रोग के बिहार के जाने माने हुए चिकित्सक हैं। इस लिए उनसे आग्रह कर आपने पंचायत के निर्धन लोगो का निशुल्क इलाज को लेकर चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।


मौके पर डॉक्टर लाल बाबू,दिलीप कुमार राम, प्रो सुरेंद्र प्रसाद, संजीत कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, अनुराग सिंह, महिपाल सिंह,शशिपॉल सिंह, विनोद कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, राम बाबू राम, लछ्मी राम, राजन कुमार, नित्यम राज़, एवं खुशबू देवी आदि मौजूद थे।





