समस्तीपुर। बिथान प्रखंड क्षेत्र के 10 केन्द्रों पर महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ावर्ग अक्षर आंचल योजना अंतर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मौसम प्रतिकूल रहने के बावजूद भी महिलाओं ने परीक्षा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। परीक्षा में शामिल होने के लिए शिक्षा सेवकों एवं तालिमी मरकजों द्वारा महादलित – 1009 दलित – 351 एवं अल्पसंख्यक अतिपिछड़ावर्ग – 307 समुदाय के कुल 1720 नवसाक्षर महिलाओं की पंजीयन की गई। जिसमें कुल 1720 नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा में शामिल हुई। जिसका अनुश्रवण बीईओ मनोज कुमार मिश्र एवं केआरपी देव कुमार ने किया। प्रखंड कंट्रोल रूम में बीआरपी सुरेंद्र प्रसाद यादव, उमाशंकर यादव, गुणानंद प्रसाद, कामेश्वर कालेलकर आदि थे।











