समस्तीपुर में फिर हुई पुलिस टीम पर हमला, तीन जवान जख्मी, जवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पुलिस टीम पर हुए हमले में तीन जवान जख्मी हो गए। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। ताजा मामला मथुरापुर थाना क्षेत्र का बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मथुरापुर ओपी अंतर्गत मुक्तापुर के पास अवैध रूप से मिट्टी खनन मामले में ट्रक जब्त करने पर कुछ लोगों ने हॉक्स टीम के जवानों पर हमला कर दिया।

इससे हॉक्स टीम में शामिल तीन जवान जख्मी हो गये। हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में हॉक्स टीम के चंदन कुमार पांडेय ने मथुरापुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। आवेदन में कहा है कि वह अपने साथी त्रिवेणी कुमार पासवान व गौतम कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। मन्नीपुर के रास्ते से एक हाइवा ट्रक पर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर लदा हुआ ट्रक मुक्तापुर की ओर जा रहा था। पूछताछ की करने पर चालक ने बताया कि मिट्टी सारी के अमीरी राय का है। गिराने के लिए मुक्तापुर भेजा है।

ट्रक को थाना चलने की बात कही तो अमीरी राय, उसके पुत्र ईशु यादव व भतीजा कृष्णा यादव, चालक व दो तीन अन्य ट्रक को जाने से रोका। इसका विरोध किया तो सभी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिससे तीनों जवान जख्मी हो गये। पकड़ने के दौरान धक्का मुक्की में कृष्णा यादव व चालक कमल पासवान भी चोटिल हो गया। ओपी अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मो खुशबुद्दीन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *