समस्तीपुर में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला आयोजित, 692 युवाओं ने मेला में पहुंच कर कराया निबंधन, डीएम ने कहा फर्जी कंपनी से रहे सावधान

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डीआरसीसी भवन, जितवारपुर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से ही गरीबी दूर किया जा सकता है। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के माध्यम से युवा यूवतियो को आसानी से रोजगार एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। जिले के युवा यूवतियो को रोजगार प्राप्त करने का सुहारा अवसर है। जो कम पढ़े लिखे है उनके लिए उनके लिए भी अवसर उपलब्ध है। उन्होंने फर्जी कंपनीयो से सावधान रहने की जानकारी दी।

जीविका के डीपीएम विक्रांत शंकर सिंह ने जीविका के उपलब्धियो की जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न स्वरोजगारों को अपना कर जीविका दीदी अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। मेला में आये युवा-युवतियों से अधिक से अधिक कंपनियों में पंजीकरण करा कर रोजगार के अवसर से जुड़ने का आह्वान किया। मंच संचालन करते हुए रंजीत कुमार प्रशिक्षण अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण परिवार के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में जीविका मिल का पत्थर साबित हो रहा है। महिलाएं जीविका से जुड़कर घर परिवार एवं समाज में अपना मुख्य पहचान बना चुकी है।

रोजगार मेला में 692 युवाओं के द्वारा पंजीकरण कराया गया,रोजगार, स्वरोजगार औऱ दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के माध्यम से संचालित पीआईएएस के द्वारा प्रशिक्षण हेतु 168 युवाओ को चयनित किया गया। बारिश से प्रभावित रोजगार मेला में भी युवाओं में काफी उत्साह दिखा।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के अवसर पर 692 युवाओं ने रोजगार और प्रशिक्षण प्राप्ति हेतु पंजीयन कराया। जिसमें 238 युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया गया। वहीं, 140 युवाओं ने जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में पंजीयन कराया।


इस रोजगार मेला में नियोजन एवं परामर्शी संस्था जैसे शिव शक्ति बायोटेक, होप केयर, ईकॉम एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक माइक्रोफाइनेंस, SIS प्राइवेट लिमिटेड, नवभारत फर्टिलाइजर, सेडक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, G4S, RSETI, RTD ग्लोबल एवं DDU-GKY के तहत निशुल्क प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण उपरांत रोजगार में,कौशल हेमलता महिला समाज कल्याण संस्थान, इन्फो वैली प्राइवेट लिमिटेड, और महानदी एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा रोजगार मेले में आए युवाओं का पंजीयन किया गया। अंजनी कुमार प्रखंड परियोजना प्रबंधक,सदर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *