समस्तीपुर मंडल में सघन टिकट जांच अभियान, बिना टिकट 4499 यात्रियों से 33.78 लाख जुर्माना वसूला

क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट व उचित टिकट की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहा है। इसके बावजूद बेटिकट यात्रियों की घटने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में  05 सितंबर 2023 को समस्तीपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 06 बजे से रात्रि 22 बजे तक 16 घंटे का किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम जिसमे लगभग 175 टिकट जाँचकर्मी एवं आरपीएफ जवान शामिल थे। जिनके द्वारा स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।

जिसमें बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के कुल 4499 यात्रियों से जुर्माने के रूप में 33.78 लाख की राशि बतौर जुर्माना वसूल किया गया। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *