समस्तीपुर में बने दो नए थानाध्यक्ष, दिव्य ज्योति को चकमेहसी व राजन कुमार को कल्याणपुर थाना का बनाया गया थानाध्यक्ष

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने जिले में दो थाना में नए थाना अध्यक्ष की पोस्टिंग की है। एसपी ने नए थानेदार की सूची सोमवार की देर रात जारी की। एसपी विनय तिवारी के द्वारा जारी किए गए सूची के अनुसार चकमेहसी  थाना में कार्यरत अपर थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी को चकमेहसी थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वही दलसिंहसराय में कार्यरत सब इंस्पेक्टर राजन कुमार को कल्याणपुर थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। राजन कुमार 2009 बैच के दारोगा हैं। जिला आदेश जारी करते हुए एसपी ने दोनों पुलिस पदाधिकारी को संबंधित थाना में योगदान कर सूचित करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि अगर आपके विरुद्ध किसी प्रकार के विभागीय कार्रवाई या अन्य मामला लंबित है, तो इसका भी उल्लेख योगदान करने से पहले पुलिस कार्यालय में करें।

बता दे की कल्याणपुर के निवर्तमान थाना अध्यक्ष गौतम कुमार एवं चकमेहसी के निवर्तमान थाना अध्यक्ष चंद्र किशोर  टुडू को तीन दिन पूर्व निलंबित किया गया था। शराब माफिया पर शिकंजा कसने में लापरवाही बरतने एवं शराब के धंधेबाज पर नियंत्रण नहीं करने के आरोप में एसपी विनय तिवारी ने इन दोनों थाना अध्यक्ष के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की थी। इसके बाद अब इन दोनों थानों में नए थाना अध्यक्ष की पोस्टिंग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *