खानपुर में व्यवसायी के घर दिन दहाड़े डकैती मामले में एसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा, कहा- शीघ्र ही होगा खुलासा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के ब्रह्मस्थान के पास वार्ड संख्या छह में दिन दहाड़े व्यवसायी के घर हुए डकैती मामले में पुलिस तीसरे दिन भी खाली हाथ रही। हालांकि खानपुर पुलिस के अलावे जिला के द्वारा गठित टीम लगातार संभावित क्षेत्रों में छापेमारी करने में जुटी है। इसके बावजूद पुलिस को अब तक इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना के तीसरे दिन एसपी विनय तिवारी ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल का जायजा लिया।

एसपी विनय तिवारी ने सोमवार की शाम खानपुर थाना के खानपुर उत्तरी पंचायत में पीड़ित व्यवसायी के घर पहुंच कर मामले की जांच की। इस दौरान पीड़ित व्यवसायी एवं उनके परिजनों से घटना के बारे में विस्तारेस जानकारी भी ली। वहीं अपराधियों आने एवं भागने की दिशा में भी एसपी ने जांच पड़ताल की। इस दौरान एसपी ने खानपुर पुलिस को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वहीं इसमें लगी तकनीकि टीम को भी निर्देश दिया गया। एसपी ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया गया है। शीघ्र ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

बतादें कि खानपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित गिट्टी बालू सिमेंट व्यवसायी मो. रईस आलम के घर शनिवार को दिन दहाड़े डकैती की घटना हुई। काले रंग के कार सवार चार अपराधियों ने दिन के लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच धाबा बोल दिया। फिर व्यवसायी की पत्नी व बेटे को पिस्टल के बल पर लेते हुए लगभग साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिया।

वहीं मौका मिलते ही व्यवसायी का पुत्र शौचालय में बंद हो गया। फिर शौचालय के भेंडीलेटर से बाहर निकल गया। यह देख अपराधियों ने भी पीछे के रास्ते से भाग निकला और कार में बैठे अपराधी कार को आगे ले गया, जहां सभी अपराधी कार में सवार होकर फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *