समस्तीपुर। समस्तीपुर में यांत्रिक कारखाना में पदस्थापित सहायक कार्मिक पदाधिकारी अरुण कुमार मडंल के स्थान्तरण के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीडब्लूएम फाल्गुन राय ने एपीओ अरुण मंडल को पाग चादर माला पहनाने के बाद अंगवस्त्र देकर विदाई दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए सीडब्लूएम ने एपीओ अरुण कुमार मंडल के द्वारा यांत्रिक कारखाना के कर्मचारियों के हित मे किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री मंडल ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर काम किया जिसका नतीजा है कि कर्मचारियों का कोई भी काम लटका हुआ नही है।




सीडब्लूएम ने कहा कि यहाँ से स्थानांतरित होकर एपीओ अरुण कुमार मंडल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जा रहे है उम्मीद है कि वहाँ भी ये अपने बेहतर अनुभव का वहां के कर्मचारियों को लाभ देने में अहम भूमिका निभाएंगे। विदाई समारोह में नए एपीओ चन्द्रकिशोर का भी पाग चादर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।



इस मौके पर एडब्ल्यूएम अमिताभ राय,मुख्य कार्यालय अधीक्षक दयानद ठाकुर, रविन्द्र कुमार, बबिता कुमारी, पायल झा, मो असलम, कर्मचारी कल्याण निरीक्षक रवि कुमार, शाखा मंत्री अमरजीत चौधरी, कोषाध्यक्ष मो जहाँगीर, संजीत कुमार और मो सद्दाम सहित यांत्रिक कारखाना के कर्मचारी और यूनियन के नेता मौजूद रहे।





