समस्तीपुर सांसद ने कहा बिहार में जंगलराज टू रिटर्न, नीतीश कुमार की सरकार में अपराधी हो गया बेलगाम

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज समस्तीपुर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान शिवाजीनगर क्षेत्र के कांकर घाट के  पंसस पति संतोष पासवान हत्या के बाद परिजनों से मिले। वही धर्मपुर फुलवरिया के नंदलाल राय व उनके बेटे व भतीजे की संदिग्ध हत्या  की सूचना पर उनके परिजनो से मिलकर सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। शिवाजीनगर प्रखंड के रहियार दक्षिण में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद प्रिंस राज ने पंचायत समिति सदस्या गीता देवी पति की हत्याकांड की जानकारी पीड़ित परिवार से ली। वही फुलवरिया गांव निवासी नंदलाल राय, लक्की कुमार राय व मिथिलेश कुमार राय उर्फ कुश कुमार की हत्याकांड में  भी उनके परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेते हुए दोनों मामले में न्याय दिलाने की भरोसा दिलाया।

पीड़िता परिवारों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद करने की बात कही। सांसद ने कहा नीतीश कुमार की सरकार में अपराधी बेलगाम हो गया है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से जंगलराज टू रिटर्न हो गया है। सांसद ने कहा अब बिहार में पत्रकार व  पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। समस्तीपुर में जहां अपराधी एक थानेदार की हत्या कर देता है, वहीं अररिया में घर में घुसकर पत्रकार की हत्या कर देता है। जब राज्य में पुलिस वाले एवं पत्रकार सुरक्षित नहीं हो तो आम जनता की सुरक्षा कैसे हो रही है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। अपराधी इतने बेखौफ हैं कि वह हर घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जा रहे हैं, लेकिन पुलिस वाले कार्रवाई करने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं।

समस्तीपुर मे आए दिन हत्या की वारदात हो रही है। सरकार की दायित्व है की बिहार के हर एक जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी लें,  रोजगार की जिम्मेदारी लें, पढ़ाई की जिम्मेदारी लें, लेकिन महागठबंधन की सरकार को जनता की सुविधा और सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। जिसके कारण बिहार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा नंगा नृत्य किया जा रहा है। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज ठाकुर, मीडिया प्रभारी उमाशंकर मिश्रा, नीरज भारद्वाज, चंद्रशेखर राय, बबलू पासवान, निरंजन सिंह, प्रिंस कुमार, विमल चौधरी, ऋषि कुमार सिंह, सुधीर हजारी सहीत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *