मिथिला चित्रकला संस्थान सौरठ मधुबनी में अध्यनरत छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मधुबनी। मधुबनी के सहायक समाहर्ता, पार्थ गुप्ता ने मिथिला चित्रकला संस्थान सौरठ मधुबनी द्वारा संचालित त्रिवर्षीय डिग्री कोर्स के सेकेण्ड सेमेस्टर में अध्यनरत छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। बताते चलें कि सोनालिका कुमारी, मनोज कुमार झा, पिंटू, गीता कुमारी, दुर्गेश मंडल, अजीत कुमार, वेद प्रभा, ज्योति कुमारी, गुड़िया, नीलम, निक्की, प्रभा सहित अन्य छात्र छात्राओं के द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

सेकेण्ड सेमेस्टर में अध्यनरत छात्र छात्राओं के व्यावहारिक विषयों के परिप्रेक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के उपरांत सहायक समाहर्ता ने कहा कि जिले में नवोदित कलाकारों की एक नई पीढ़ी खड़ी हो रही है। आने वाले दिनों में इसका प्रतिफल सामने आएगा। उन्होंने कहा कि मधुबनी चित्रकारी ने देश और दुनिया में जिले का मान बढ़ाया है। आने वाले दिनों में यह प्रसिद्धि और फैलेगी। इस प्रयास के लिए उन्होंने पद्मश्री बउआ देवी, पद्मश्री दुलारी देवी, प्रतीक प्रभाकर, संजय जायसवाल, रानी झा कैसे अध्यापकों की भूमिका को भी रेखांकित किया।

मधुबनी प्रशासन की अपील:
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष  नंबर पर 06276-222576 जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *