समस्तीपुर। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में मंडलकारा दुधपुरा समस्तीपुर के सभागार में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गयी। इसका उद्घाटन मंडलकारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा, स्वास्थ्य विभाग के डीएमओ डॉक्टर विजय कुमार, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट आरिफ अली सिद्दीकी, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ उमाशंकर, प्रभारी पर्यवेक्षक सतविंदर कौर ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस स्वास्थ्य शिविर में मंडलकारा के सभी बंदियों का एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, टीबी और सिफिलिस का जांच प्रारंभ किया गया है।



इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम का गठन किया गया। जिसमें लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार पटेल, संजीत कुमार, विकाश कुमार, बरुन कुमार, मनोज कुमार STLS, STD परामर्शी रंजीत कुमार सह जिला समन्वयक ने जांच शिविर में परामर्श एवं जांच कार्य सुचारू रूप से किया।
यह शिविर 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक चलेगा। ताकि सारे बंदियों की जांच सुचारू रुप से हो सके एवं संक्रमित पाए जाने पर सुचारू रुप से इलाज किया जा सके।









