स्कूल में जल जीवन हरियाली योजना के तहत मनरेगा से किया गया पौध रोपण

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर ब्लॉक के संत कबीर उच्च विद्यालय हरिशंकरी के प्रांगण में जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत मनेरगा से एक यूनिट पौधा रोपण का कार्य किया गया। मौके पर लालबाबू महतो ने कहा कि स्कूल के प्रांगण में हरियाली रहेगी। जिससे बच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेलने कूदने में भी मन लगेगा और विद्यालय की सुंदरता बढ़ेगी। जिला पार्षद सदस्य अजहर आलम ने बताया कि स्कूल के चहारदीवारी का कार्य अगले माह से शुरू किया जायेगा। शिक्षा विकास परिषद के सचिव अशोक मेहता ने बताया कि जो चिंताएं शिक्षा को लेकर, विद्यार्थी की उपस्तिथि को लेकर, शिक्षको का समय पर विद्यालय में उपस्तिथि आदि आदि को लेकर थी।

जिससे शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी परिषद ने अपने पत्र के माध्यम से समय समय पर सूचित किया था। सब पर शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव केके पाठक के द्वारा निर्णय लिया गया। एक-एक आदेश परिषद के विचारों के अनुकूल है। इसके लिए केके पाठक के प्रति परिषद के तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

पौध रोपण कार्यक्रम में शिक्षा विकास परिषद मोरदीवा, केवस निजामत, छतौना के अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, सचिव अशोक मेहता, वरीय सदस्य सह समाजसेवी लालबाबू महतो, मो अजहर आलम सदस्य सह जिला परिषद, राजीव कुमार राय सदस्य सह मुखिया ग्राम पंचायत केवस निजामत, मो इसराइल उपमुखिया केवस, मो फैज वार्ड सदस्य, रविन्द्र कुमार यादव प्रभारी प्रधानाध्यापक,नरेश ठाकुर शिक्षक, रणधीर कुमार शिक्षक, युगेशर महतो सबों ने मिलकर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *