समस्तीपुर रेल मंडल में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान, वसूला गया 56 हजार जुर्माना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के निर्देशों के आलोक में समस्तीपुर स्टेशन, समस्तीपुर दरभंगा एवं समस्तीपुर- बरौनी रेल खण्डों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में सहायक वाणीज्य प्रबंधक (टिकट जाच) के साथ काफी संख्या में टिकट जाँच कर्मियों को लगाया गया था  जिनके द्वारा स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में बिना उचित प्राधिकार के प्रवेश पर रोक लगाया गया तथा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे व्यक्तियों से नियमानुसार निर्धारित प्रभार की वसूली सुनिश्चित की गयी।

इस अभियान के दौरान कुल 67 व्यक्तियों को बिना उचित प्राधिकार के पाया गया जिससे कुल 56,190  रूपये रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। इस अभियान के फलस्वरूप इन रेलखंड के टिकट बिक्री में तेजी हुई और काउंटर पर भीड़ बढ़ा पाया गया। मंडल में इस प्रकार के टिकट चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाये जाते रहेंगे। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय है। सदैव उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *