समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग बना रहा ढाई सौ करोड़ का बजट, अस्पतालों में बढ़ेगी मरीजों की सुविधा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अगले दो वर्ष के स्वास्थ्य बजट को लेकर जिला स्तरीय स्वास्थ्य योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग ढाई सौ करोड़ की बजट बनाने को लेकर गहन मंथन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक नजमुल होदा ने की। इस दौरान मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले में स्वास्थ्य योजनाओं पर बजट बनाने को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।

इस दौरान डीपीसी डॉ आदित्य नाथ झा ने बजट पर विस्तृत रूप से चर्चा की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए फॉर्मेट के अनुसार बजट को बनाकर अभिलंब जिला कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, ऑपरेशन, उपकरण, परिवार नियोजन सहित अन्य योजनाओं पर संभावित खर्च को बजट में दर्शाने का निर्देश दिया गया।

ताकि बजट के त्रुटि को सही करते हुए ससमय मुख्यालय को बजट समर्पित किया जा सके। मौके पर आरएएम विकास कुमार, डीपीएम ज्ञानेन्द्र शेखर, डीएएम पंकज कुमार, डीएमओ डॉ विजय कुमार, डीसिक्युए डॉ  ज्ञानेन्द्र कुमार, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डॉ संजीव दौलत राव सहित सभी अस्पताल के उपाधीक्षक, चिकित्सा प्रभारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं लेखा प्रबंधक आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *