समस्तीपुर में मुसरीघरारी थाने के नवनिर्मित भवन का वित्त मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा – लोगों में पुलिस के प्रति काफी बढ़ा है विश्वास

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाने को अब मॉडल थाना का दर्जा मिल गया। साथ ही उन्हें मॉडल थाना भवन भी मुहैया करा दिया गया। इस दौरान शनिवार को मुसरीघरारी थाना के नवनिर्मित मॉडल भवन का वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दीप जला कर व फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उद्घाटन के मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पुलिस के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि थाना के अपना भवन होने से जहां अधिकारी बेहतर ढंग से अपने दायित्व का निर्माण कर सकेंगे। वही क्षेत्र के लोगों को भी इसका काफी फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार सरकार की प्राथमिकता रही है, की हर थाने का एक मॉडल भवन हो। इसी के तहत यह बनाया गया है। जंहा हर तरह की सुविधाएं मौजूद है । वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समस्तीपुर पुलिस इन दिनों काफी बेहतर काम कर रही है लोगों में पुलिस के प्रति काफी विश्वास बढ़ा है। वही विपक्ष के द्वारा बिहार में जंगल राज पार्ट टू कहे जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें नहीं लगता। लेकिन जरा उनसे पूछिए कि आखिर कैसे ? अगर समस्तीपुर की ही बात करें तो यहां अपराधी अपराध कर रहे हैं, तो पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अपराधी पकड़े जा रहे हैं।

बताते चले की दशकों से मुसरीघरारी थाना किराए के जर्जर भवन में चल रहा था जिस कारण वह पदस्थापित कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस मौके पर एसपी विनय तिवारी, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय सहित तमाम पुलिस अधिकारी और स्थानीय जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *