समस्तीपुर/खानपुर। खानपुर अंचल कार्यालय पर वर्मा विस्थापितों द्वारा बुधवार को एक सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सीपीआईएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने कहा कि अंचलाधिकारी खानपुर द्वारा खेसरा संख्या का बिना मूल पेपर देखे हुए वरीय पदाधिकारी को जांच प्रतिवेदन दे दिए। जिससे वर्मा विस्थापित एवं स्थानीय लोगों में भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

अंचलाधिकारी के गलत प्रतिवेदन के चलते गलतफहमी हो गई और वर्मा विस्थापितों के जमीन पर निर्माण कार्य किया जाने लगा, जो गलत है। सीपीआईएम के सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह ने कहा कि अंचलाधिकारी द्वारा वर्मा विस्थापितों के हक पर हमला बर्दास्त नहीं की जाएगी।

फिर खानपुर बाजार में किसान सभा द्वारा मिथिला डेयरी का पुतला दहन किया गया। किसान नेता विजय कुमार आजाद बताए की मिथिला डेयरी के एमडी द्वारा किसानों का दूध लेने से मना किया जा रहा है। जब विवाह शादी का मौसम रहता है तो किसानों का दूध आसानी से गांव मोहले में बिक जाता है।

उस समय डेयरी किसानों पर दबाव बनाया जाता है की अभी जो भैसान दूध नहीं देगा उसका दूध सावन भादो में नहीं लिया जाएगा। लेकिन यहाँ कथनी करनी एक समान नहीं है। अब इस मौसम में मिथिला डेयरी भैसानों का दूध लेने से मना किया जा रहा है।

उन्होंने बताया अगर अब मिथिला डेयरी के एमडी किसानों का दूध लेने से मना करते हैं तो किसान सभा द्वारा डेयरी के गेट पर ताला लगाकर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर भोला प्रसाद महतो, भोलाप्रसाद सिंह, देवमुनि सिंह, मदन वर्मा, रमा नन्द सिंह, उदयचंद वर्मा, दीनानाथ सिंह,

यमुना प्रसाद, चंदन वर्मा, शुशील कुमार वर्मा, रामनाथ सिंह, रामसहाय, राजकुमार वर्मा, शिवमुनि वर्मा, राममनोहर महतो आदि सैकड़ों विस्थापित परिवार उपस्थित थे।







