समस्तीपुर। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा समस्तीपुर की बैठक जिला अध्यक्ष अवलेश कुमारी की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष के अनुरोध पर जिला मंत्री राजीव रंजन ने विस्तार से 25 जून 2023 से लेकर आज के घटीत घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि सीएस के टाल-मटोल के कारण कई समस्यायें लम्बित है।

जुलाई माह खत्म होने वाला है परन्तु अभी तक ACP व MACP देने की तैयारी नही की गई। कई प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का स्थानान्तरण हो चुका है परन्तु C.S के द्वारा अभी तक वित्तीय अधिकार नही दिया गया है। निर्देशक प्रमुख के आदेश की धज्जीया उड़ा दी गई।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट आदेश के बावजूद भी महीला लिपकों का स्थानान्तरण आदेश रद्द नहीं किया गया। वहीं गंभीर रूप से बिमार कर्मी एवं परिजनों के आश्रित का स्थानान्तरण नहीं रोका गया। संविदा पर बहाल महिला कर्मियों को विशेष अवकाश नही दी जा रही है।

जिला मंत्री के प्रतिवेदन पर साथी विमलेश चौधरी, बिन्दु कुमारी सिंह, नरेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश, अभिषेक कुमार, दिपक कुमार सिंह, शांति भूषण, रामकुमार झा, राम सेवक महतो, महेन्द्र पंडित, अनीता कुमारी, रेखा कुमारी, रंजना कुमारी, निरंजन कुमार, उत्कर्ष कुमार, लक्ष्मी कान्त झा, अमित कुमार, ओम प्रकाश सिंह, मुरारी कुमार, प्रभाश कुमार ने अपने विचार को रखा।

बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि C.S के यहाँ 31 जुलाई को आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन की जायगी, 02 अगस्त से माँगों के पूर्ति होने तक धरना/ सत्याग्रह का कार्यक्रम किया जायगा। 08 अगस्त को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर धरना दी जायगी। 10 अगस्त को जिले में धरना स्थल पर ही अगले कार्यक्रम का निर्णय लिया जायगा ।








