सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, मेगा टिकट जांच अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वालों कुल 4656 यात्री पकड़े गए

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

सोनपुर। सोनपुर मंडल द्वारा यात्रियों को परेशानी मुक्त, आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने एवं बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु लोकल, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनों में लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सोनपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में लगातार सोनपुर मंडल के सभी रेल खंडों में टिकट चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में सोनपुर मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, बरौनी, खगड़िया सहित विभिन्न रेल खंडों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मेगा टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वालों कुल 4656 यात्री पकड़े गए, जिनसे दंड स्वरूप 32 लाख 58 हजार 530 रुपए वसूले गए।

रेल प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह के और भी टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। सोनपुर मंडल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

मेगा टिकट जांच की सूचना मिलते हैं यात्रियों में भी हड़कंप मच गगयी। जिसके कारण विभिन्न स्टेशनों पर टिकट कटाने वालों की भीड़ देखी गई। रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा से पूर्व टिकट जरूर ले। रेलवे काउंटर से टिकट लेकर यात्रा करें। साथ हैं किसी भी अनजान या टिकट दलाल से टिकट ना लें। ऐसे में यात्री ठगी के शिकार हो सकते हैं।

बता दें कि सोनपुर रेल मंडल में सीनियर डीसीएम प्रसन्ना कात्यायन के नेतृत्व में लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इससे रेलवे को जहां राजस्व की भी प्राप्ति हो रही है, वही टिकट काउंटर पर यात्रा करने वाले यात्री की भीड़ हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *