समस्तीपुर। बिहार में शराबबंदी है। इसको लेकर सख्त कानून भी बनाया गया, इसके बावजूद लोग शराब पीते हैं। जिसके कारण शराब पीने से फिर एक युवक की मौत हो गयी। हालांकि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस शव को ज़ब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का खुलासा हो पाएगा।

समस्तीपुर में शराब पीने से युवक की मौत का यह मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है। मृतक की पहचान दीपक प्रकाश के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पिता का बताना है कि उसका पुत्र विकास कल शाम हाट से चिकन लेकर लौटा था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और फिर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पिता का कहना है कि विकास हर दिन महुआ शराब का सेवन करता था और कल शाम भी उसने शराब पी थी। घर लौटने के दौरान चिकेन भी लाया था। रात में सो गया था, जिसके बाद तबियत बिगड़ी और उसकी मौत हो गयी। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय सदर अस्पताल पहुच कर परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान डीएसपी ने मृतक युवक के पिता से भी पूछताछ की। पूछताछ में भी युबक के पिता ने युवक द्वारा शराब पीने की जानकारी दी।

इस मामले पर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि विकास मोटिया का काम करता था। कल शाम हाट से चिकेन लेकर घर आया था, जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता के द्वारा शराब पीने से मौत होने की संभावना व्यक्त की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।








