अब प्रतिदिन चलायी जाएगी गाड़ी संख्या 03244 व 03243 दानापुर जसीडीह दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दानापुर और जसीडीह के मध्य 03244 व 03243 दानापुर जसीडीह दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का सप्ताह में तीन दिन परिचालन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा उनकी सुविधा के मद्देनजर अब 03244 व 03243 दानापुर जसीडीह दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल को तत्काल प्रभाव से प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया गया है।

विदित हो कि गाड़ी सं. 03244 दानापुर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 17 जुलाई 2023 से 29 अगस्त 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को दानापुर से 07.20 बजे खुलकर 07.40 बजे पटना, 08.00 बजे राजेन्द्रनगर, 08.13 बजे पटना साहिब, 08.25 बजे फतुहा,

08.34 बजे खुसरूपुर, 08.56 बजे बख्तियारपुर, 09.06 बजे अथमलगोला, 09.17 बजे बाढ़, 09.40 बजे मोकामा, 09.52 बजे हाथीदह, 10.06 बजे बड़हिया, 10.18 बजे मनकट्ठा, 10.25 बजे लखीसराय, 10.35 बजे किउल, 11.00 बजे मननपुर, 11.18 बजे जमुई एवं 12.00 बजे झाझा रूकते हुए 12.55 बजे जसीडीह पहुंचती है।

वापसी में गाड़ी सं. 03243 जसीडीह-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 17.07.2023 से 29.08.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को जसीडीह से 14.30 बजे खुलकर 15.25 बजे झाझा, 15.50 बजे जमुई, 16.08 बजे मननपुर, 16.43 बजे किउल,

16.50 बजे लखीसराय, 16.56 बजे मनकट्ठा, 17.08 बजे बड़हिया, 17.20 बजे हाथीदह, 17.33 बजे मोकामा, 18.08 बजे बाढ़, 18.20 बजे अथमलगोला, 18.33 बजे बख्तियारपुर, 18.50 बजे खुसरूपुर, 19.10 बजे फतुहा, 19.30 बजे पटना साहिब, 19.43 बजे राजेन्द्रनगर एवं 19.55 बजे पटना रुकते हुए 21.00 बजे दानापुर पहुंचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *