LNMU द्वारा आयोजित सीईटी आईएनटी बीएड-2023 की परीक्षा में उर्तीर्ण अभ्यर्थियों में काउंसिलिंग के लिए 878 ने कराया ऑनलाइन पंजीयन, 18 से 21 तक होगी काउंसलिंग

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दरभंगा। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2023 में नामांकन के लिए नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की ओर से आयोजित सीईटी-आईएनटी- बीएड-2023 की परीक्षा में उर्तीर्ण अभ्यर्थियों में काउंसिलिंग के लिए अब तक 878 ने अपना ऑनलाइन पंजीयन कराया है, जिनमें से 467 महिला और 411 पुरूष शामिल हैं।


सीईटी- आईएनटी- बीएड-2023 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स पूरे सूबे में सिर्फ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर अन्तर्गत बसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज

और शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज, मुजफ्फरपुर, बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वैशाली एवं माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीतामढ़ी कुल मिलाकर चार महाविद्यालय हैं

और प्रत्येक में 100-100 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी। प्रत्येक महाविद्यालय में विषयवार (प्रतिष्ठा) सीट इस प्रकार है:- हिंदी में 10, अंग्रेजी में 10, संस्कृत में 08, इतिहास में 08, भूगोल में 08, राजनीतिक विभान में 08, अर्थशास्त्र में 08, भौतिकी में 08, रसायन में 08,

जंतुविज्ञान में 08, वनस्पति में 08 और गणित में 08 । सभी महाविद्यालयों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। महाविद्यालय का आवंटन मेधा के आधार पर होगा। उन्होंने बाताया कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में प्रथम चरण की ऑफलाइन काउंसिलिंग दिनांक 18 जुलाई 2023 से 21 जुलाई 2023 तक होगी।

ऑफलाइन काउंसिलिंग में पेपर सत्यापन और नामांकन संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी की जायेगी। ऑफलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित जुबली हॉल में पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
प्रो. सिहं ने बताया कि पहले दिन यानी दिनांक 18 जुलाई 2023 की काउंसलिंग के लिए 455 रैंक तक के अभ्यर्थी; दूसरे दिन यानी दिनांक 19 जुलाई 2023 को 456 से 974 रैंक तक के अभ्यर्थी;

तीसरे दिन यानी दिनांक 20 जुलाई 2023 को 975 से 1532 रैंक तक के अभ्यर्थी और चौथे दिन यानी दिनांक 21 जुलाई 2023 को 1533 रैंक से ऊपर वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन काउंसिलिंग के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ आंशिक शुल्क के रूप में तीन हजार रुपये का डीडी (Demand Draft) सीईटी-आईएनटी- बीएड- 2023 एग्जाम फंड अकाउंट (CET-Int-B.Ed.-2022 Exam Fund Account) के नाम से बनाकर लाना अनिवार्य है।

संबंधित अभ्यर्थी जुबली हॉल पहुंच कर अपने प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करवाकर नामांकन ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को नामांकन के लिए सभी कागजात की मूल कॉपी के साथ 10वीं व 12वीं के मूल अंक प्रमाण पत्र, विद्यालय/महाविद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र/टीसी, जाति प्रमाण पत्र की मूल कॉपी के साथ एक सेट छायाप्रति भी लानी होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विज्ञान, समाज विज्ञान और भाषा विषयों के चयन के लिए अलग-अलग ऑफलाइन काउंसिलिंग की व्यवस्था गई है। अभ्यर्थियों को इस दौरान कुछ भी परेशानी हो तो नोडल विश्वविद्यालय की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 7314629842 एवं 9431041694 और ईमेल आइडी helpdeskcetintbed2023@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *