समस्तीपुर में बेलगाम पिकअप ने साइकिल सवार दो चचरे भाईयों को मारी टक्कर, दोनों की ही हो गयी मौत

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार को दो चचेरे भाइयों ठोकर मार दी। जिससे साइकल सवार दोनो भाइयों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ NH28 पर जमा हो गयी।

घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर सब्जी मंडी के निकट एनएच 28 की है। जहां मृतक दोनों युवक साइकिल से अपने घर से सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

मृतक की पहचान फतेहपुर गांव के रामसकल सिंह के पुत्र रीतेश कुमार और अर्जुन सिंह के पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साइकिल सवार दोनों चचेरे भाई सब्जी की खरीदारी के लिए सब्जी मंडी जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने दोनों को कूचल किया।

आसपास के लोगो ने दोनों को जख़्मी स्थित में ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

बता देते ताजपुर में एनएच किनारे आए दिन लगातार हादसे हो रहे हैं। जिसके कारण लोगों की जान जा रही है। ताजपुर में बेलगाम ट्रक, पिकअप, ट्रैक्टर चालकों पर शिकंजा कसने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

जिसके कारण वाहन चालक अपनी मर्जी से तेज रफ्तार वाहन चलाते हैं और निर्दोष लोग उसकी चपेट में आकर मर रहे हैं। हाल के दिनों में कई लोगों की जान जा चुकी है। तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाने व ओभरटेक करने के कारण हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *