भारी बारिश के कारण फिर समस्तीपुर मंडल की चार ट्रेनों सहित 11 ट्रेनों का परिचालन रद्द, दर्जन भर ट्रेनों का रुट परिवर्तन

समस्तीपुर। उत्तर भारत में हो रहे भारी बारिश के कारण उत्तर रेलवे के कुछ रेलखंडों पर बारिश का पानी आ जाने के कारण संरक्षा की दृष्टिकोण कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है तो कई का परिचालन में बदलाव किया गया है। समस्तीपुर रेल मंडल के चार ट्रेनों सहित 11 ट्रेनों को रद्द किया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने इसकी सूची जारी कर दी है।

इन ट्रेनों को किया गया है रद्द:
11 जुलाई को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है। इसी प्रकार 12 जुलाई को सहरसा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15529 सहरसा आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, 12 व 13 जुलाई को जयनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस व बनमनखी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14617 बनमनखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन भी रद्द किया गया है।

जबकि 13 जुलाई को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, 11 जुलाई को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस, हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगा।
जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15098 जम्मूतवी भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस, अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, 12 जुलाई को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12356 जम्मूतवी पटना अर्चना एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है।

आंशिक प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:
11 जुलाई को अम्बाला से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14524 अम्बाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अम्बाला के बजाए बरेली से किया जायेगा। इसी प्रकार फिरोजपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलूज एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ लक्सर से,
कालका से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12312 कालका हावड़ा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अलीगढ़ से, देहरादून से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12370 देहरादून हावड़ा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हरिद्वार से तथा 12 जुलाई को जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18102 जम्मूतवी टाटा एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ खूर्जा से किया जाएगा।

आंशिक समापन कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:
10 जुलाई को हावड़ा से खुल चुकी गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल का आंशिक समापन मुरादाबाद , जयनगर से खुल चुकी गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस का आंशिक समापन बरेली में किया जायेगा।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें:
11 जुलाई को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर हावड़ा मेल, नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15484  दिल्ली अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *