बेतिया स्टेशन से पहली बार 22 जुलाई को खुलेगी भारत गौरव स्पेशल ट्रेन, रामगढ़वा, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए होगी रवाना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर के बेतिया स्टेशन से पहली बार भारत गौरव स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। इस ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को दस रात व 11 दिन का दक्षिण भारत की यात्रा करायी जाएगी। समस्तीपुर शहर के एक होटल परिसर में प्रेसवार्ता के दौरान आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रिय कार्यालय पटना से पहली बार देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत बेतिया स्टेशन से की जा रही है।

22 जुलाई को यह ट्रेन बेतिया से खुलेगी जो विभिन्न स्टेशनों से श्रद्धालुओं को लेते हुए रवाना होगी और पुन: एक अगस्त को वापस होगी। 11 दिनों की यात्रा के लिए स्लीपर श्रेणी के लिए 19620 रुपए एवं थ्री एसी श्रेणी के लिए 32075 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित है।

उन्होंने कहा कि दस की समूह में टिकट बनवाने पर प्रति यात्री साढ़े सात सौ रुपए प्रति यात्री की छूट दी जाएगी। उन्होंने ने कहा कि यात्रा के दौरान ठहरने के लिए होटल में एसी व नन एसी कमरे की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए किसी भी आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से संपर्क किया जा सकता है।

या फिर बेवसाईट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। वहीं समस्तीपुर के लिए हेल्पलाइन नंबर 9771440054 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं। मौके पर संजीव कुमार, प्रमोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

यात्रा के लिए बेतिया, सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडिह, मधुपुर, जामताड़ा, चितरंजन, आसनसोल, आद्रा व हिजली स्टेशन को बोर्डिंग व डी बोर्डिंग स्टेशन बनाया गया है।

तिरुपति बालाजी दर्शन, रामेश्वरम श्रीरामनाथ स्वामी, मदुरै मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी मंदिर विवेकानंद रॉक, त्रिवेंद्ररम पद्मनाभस्वामी मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।

एसी व नान एसी बस व होटल, सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का खाना, यात्रियों का यात्रा बीमा, प्रत्येक कोच में टूर एस्कॉट और सुरक्षा व्यवस्था, टून प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, भजन किर्तन आदि की सुविधा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *