22 जुलाई को प्रखंड में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के वादा खिलाफी को बेनकाब करने का निर्णय

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर।  खेत मजदूर यूनियन अंचल समस्तीपुर की बैठक सत्यनारायण पासवान के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में अंचल के प्रभारी राम लक्ष्मण सहनी ने कमाल उद्दीन अंसारी, रामपुकार यादव, जनक दुलारी देवी, इंदु देवी आजाद के निधन पर 2 मिनट का शोक रखा गया। बैठक में अंचल के विभिन्न पंचायतों में 10 जुलाई तक मजदूरों का बैठक कर जन समस्या संग्रह एवं सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया तथा आगामी 22 जुलाई को प्रखंड में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के वादाखिलाफी को बेनाकाब करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में रात में बिजली शुल्क में 20% की बढ़ोतरी के नीति का मुखालिफत किया गया। बैठक में खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार, महासचिव अनिल प्रसाद, राजीव कुमार, मो मुन्ना, हरीश चंद्र महतो, गंगा रजक, कमलेश शाह, नंदकिशोर राय, अर्जुन कुमार, पार्टी के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, अंचल मंत्री राम उतार ठाकुर ने अपना अपना विचार रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *