तबादला : समस्तीपुर जिले में पहले से ही है डॉक्टरों की घोर कमी, दर्जन भर फिर किया गया ट्रांसफर, मिला 5, खानपुर में नहीं है MBBS डॉक्टर

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत 232 सामान्य चिकित्सकों का तबादला किया है। इसमें समस्तीपुर में कार्यरत 12 डॉक्टरों को दूसरे जिले में तबादला किया गया है। जबकि समस्तीपुर में मात्र पांच डॉक्टरों को ही भेजा गया है। विभाग के द्वारा डॉक्टरों के तबादले की सूची शुक्रवार की रात जारी की गयी। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक के नाम पर एक मात्र  नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. फरमूद आलम को सदर अस्पताल भेजा गया है।

जबकि पीचसी दलसिंहसराय के डॉ. अनिमा रंजन को बिदुपुर वैशाली, पीएचआई पटना में कार्यरत डॉ. संजय झुनझुनवाा को एपीएचसी गजपट्टी हसनपुर, डॉ. निशीथ कुमार गामी को सदर अस्पताल से एसएनसीयू डीएमसीएच भेजा गया है।

इसी प्रकार डॉ. कुमार गौरव को एपीएचसी बंधार शिवाजीनगर से एपीएचसी सबलपुर सारण, डॉ. निभा कुमारी को पीएचसी पूसा से एनकेएमसीएच मुजफ्फरपुर, डॉ. सुमन कुमारी को पीएचसी जमहौर औरंगाबाद से अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय, डॉ. अमित कुमार को एपीएचसी बकरपुर मोहिउद्दीननगर से दरियापुर सारण, डॉ अंशु कुमार साह को सदर अस्पताल कटिहार से एसडीएच पूसा भेजा गया है।

डॉ. अभिनाथ सिंह को पीएचसी सरायरंजन से एपीएचसी दानापुर, डॉ. आकांक्षा चौहान को एपीएचसी कामेश्वरनगर शिवाजीनगर से सोपुर सारण, डॉ. संजय कुमार विद्यार्थी को पीएचसी हसनपुर से ट्रामा सेंटर मोकामा व डॉ. सुलिका कुमारी को एसडीएच पूसा से ट्रामा सेंटर मोकामा तबादला किया गया है।

वहीं डॉ. श्रुति प्रिया को एसडीएच रोसड़ा से फतुहां पटना, डॉ. स्मृति किरण को एपीएचसी सलेमपुर उजियारपुर से एसएनसीयू सदर अस्पताल बेगूसराय, डॉ. दिव्या बलराज को कटिहार से पीएचसी मोहिउद्दीननगर तथा मो साजिद हुसैन को पीएचसी पूसा से डीएमसीएच दरभंगा भेजा गया है।

समस्तीपुर जिले में पहले से ही सामान्य चिकित्सकों के अलावे विशेषज्ञ चिकित्सकों की काफी कमी है। सदर अस्पताल होने के बावजूद यहां हड्डी, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, मेडिसीन आदि विभागों में डॉक्टर नहीं है। वहीं जिले का एक मात्र खानपुर प्रखंड ऐसा है, जहां पिछले कई महीनों से एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है।

यहां तक की सीएचसी में भी एमबीबीएस के आभाव में डेंटल चिकित्सक प्रभारी बने हैं। यूं कहें तो खानपुर के 19 पंचायतों की जनता आयुष चिकित्सक के ऐलौपैथिक चिकित्सा के सहारे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *