समस्तीपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा: हॉक्स टीम ने बस से यात्री को उतारकर चौराहा पर सरेआम पीटा, फिर पांच बार चटवाया थूंक

यहां क्लीक कर व्हाटसएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बिहार के डीजीपी एक तरफ जहां पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बनने की सलाह देते हैं। साथ ही पब्लिक के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हुए क्राइम कंट्रोल करने की भी बात करते हैं, लेकिन समस्तीपुर पुलिस उनकी सलाह को ताक पर रखकर अपना दबंगई दिखाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें हॉक्स टीम में शामिल एक पुलिस कर्मी का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फपुर के एक युवक समस्तीपुर से बस से जा रहे थे। इसी दौरान पटेल मैदान गोलंबर के पास शुक्रवार की दोपहर युवक ने बस से गुटखा खाकर पीक बाहर फेंका। जिसका छींटा हॉक्स टीम के एक पुलिस कर्मी पर पड़ गयी। जिसके बाद हॉक्स टीम में शामिल पुलिस कर्मी ने बस से यात्री को उतार लिया और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी। इससे भी पुलिस कर्मी का मन नहीं भरा तो चौराहा पर ही युवक को थूक चटवाया गया। एक दो बार नहीं पांच-पांच बार थूक सरेआम चटवाया गया।

इस दौरान पुलिस की अमानवीय चेहरा व बेरहमी से की जा रही पिटाई व थूक चटवाने का किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को भी हुई।

सोशल मीडिया में पुलिस कर्मी का अमानवीय चेहरा सामने आने से समस्तीपुर पुलिस के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगा। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी ने त्वरित कारवाई करते हुए हॉक्स टीम में शामिल दोनों पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दियाहै।

साथ ही सदर डीएसपी को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के बाद विभागीय कारवाई भी की जाएगी।

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र में कार्यरत हॉक्स टीम के जवान सौरव कुमार के साथ उनका एक साथी था। लेकिन उसने भी ऐसी हरकतें करने से मना नहीं किया। जबकि वहां पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। जिसके कारण एसपी ने हॉक्स टीम में दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *