यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
मधुबनी। मधुबनी जिले में शांति एवम सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने और इस अवसर पर विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम व एसपी ने अपने संयुक्त आदेश के तहत सभी प्रमुख व संवेदनशील 359 स्थानों में 718 दंडाधिकारियों एव पुलिस पदाधिकारियो को प्रतिनियुक्ति किया। सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एव थानाध्यक्ष को लगातार सभी महत्वपूर्ण एव संवेदनशील स्थानो पर भ्रमणशील रहकर विधिव्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। जिला साइबर सेल एव सूचना एव जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर भी नजर रखने का निर्देश दिया। असामाजिक एव उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने, जिला नियंत्रण कक्ष से भी पल-पल की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। इस अवसर पर विधिव्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा एव पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।

डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो, जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नम्बर पर भेजने को कहा गया। उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने, अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने, सादे लिबास में पुलिसकर्मी को शरारती तत्वों पर नजर रखने को कहा गया।

सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ एव थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवम महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्योहार मनाने की अपील किया हैं।

जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 28 जून की संध्या से से पर्व की समाप्ति तक लगातार 24 घण्टे कार्य करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में नगर आयुक्त अनिल चौधरी रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्यरत रहेगा।

सभी शिफ्टों में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन, अग्निशमन, आदि की तैनाती की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे, ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर झूठी,भ्रामक एवम अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखे। इसको लेकर जिला साइबर सेल एवम सूचना एव जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवम ऐसे असामाजिक एव उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है।





