यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर डीडीयू-प्रयागराज छिवकी- जबलपुर-नागपुर- विजयवाड़ा-काटपाडी के रास्ते दानापुर और एसएमभीबी, बेंगलूरु के मध्य एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल दानापुर से 28 जून 23 से 16 अगस्त 23 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा एसएमभीबी, बेंगलूरु से 30 जून 23 से 18 अगस्त 23 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जायेगी।

उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी। गाड़ी सं. 03245 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरु सुपरफास्ट स्पेशल दानापुर से बुधवार को 15.00 बजे खुलकर 15.29 बजे आरा, 16.20 बजे बक्सर, 18.20 बजे डीडीयू रुकते हुए शुक्रवार को 13.00 बजे एसएमभीबी, बेंगलूरु पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी सं. 03246 एसएमभीबी, बेंगलूरु-दानापुर सुपरफास्ट स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरु से शुक्रवार को 23.25 बजे खुलकर रविवार को 18.20 बजे डीडीयू, 19.45 बजे बक्सर, 21.15 बजे आरा रुकते हुए 23.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे।







