पेट्रोल पंप चोरी कांड का खुलासा : दारू पार्टी के बाद हुई थी चोरी, पंप के पूर्व मैनेजर रुपए चोरी के आरोप में गिरफ्तार, तो शराब के साथ पिता हुआ गिरफ्तार

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जेल चौक स्थित पेट्रोल पंप चोरी कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पंप पर कार्यरत पूर्व मैनेजर प्रभात कुमार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रभात जहां चोरी कांड में गिरफ्तार हुआ, वहीं उसके पिता को शराब मामले में गिरफ्तार किया गया। जेल चौक पर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि 11 जून की रात पेट्रोल पंप से आठ लाख 7733 रुपए की चोरी की गयी थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। टीम ने संदिग्ध मानते हुए पंप के पूर्व मैनेजर दुधपुरा निवासी प्रभात कुमार को गिरफ्तार किया। जो पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार किया। इसके निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी करते हुए सात लाख 51 हजार 500 रुपए बरामद किया गया। साथ ही प्रभात एवं उसके पिता अनिल कुमार तिवारी के कमरे से शराब की दो बोतल बरामद की गयी। पूछताछ में प्रभात के द्वारा शराब के धंधे की बात भी सामने आयी। इसमें शामिल डिलेवरी ब्यॉय पाहेपुर निवासी सौरभ कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी ने कहा कि पिता-पुत्र सहित डिलेवरी ब्यॉय को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों के कारण पंप मालिक के द्वारा प्रभात कुमार को कई बार काम पर रखा और फिर उसे हटा दिया गया था। लेकिन पेट्रोल पंप पर उसका आना जाना जारी था। पंप मालिक के द्वारा जगह-जगह प्रभात के बारे में दारुबाज एवं चोर होने की बात कहने के कारण उसे काम नहीं मिल रहा था। जिसके कारण क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से यह योजना बनायी थी।

घटना की रात प्रभात ने पंप पर पार्टी दिया। डिलीवरी ब्यॉय सौरभ को फोन कर शराब मंगवायी। फिर नोजल मेन गुड्डू को विश्वास में लेकर सटर का चाभी लेकर सटर गिरा दिया और एक ताला लॉक किया। इसके बाद प्रभात, गुड्डू एवं कैश मैनेजर अमरेश कुमार पंप के पीछे स्टॉफ रुम में पार्टी करने लगे। बीच में प्रभात ने बहाना बनाकर वहां से निकला और सटर का ताला खोल दिया और फिर स्टॉफ रुम में जाकर गुड्डू को चाभी दे दिया।

एसपी ने बताया कि पार्टी के बाद में प्रभात फिर से पंप पर पहुंच कर शटर उठाकर अंदर गया और काउंटर व आलमीरा में रखे रुपए लेकर चला गया। घटना की रात सीसीटीवी फुटेज में इसकी गतिविधि संदिग्ध जानकर इससे पूछताछ की गयी तो मामला परत दर परत खुलने लगा।

एसपी ने बताया कि टीम में सदर डीएसपी के अलावे मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या, डीआईयू शाखा प्रभारी मुकेश कुमार, दारोगा कृष्णचंद्र भारती, आनंद कश्यप, अनिल कुमार, राजन कुमार, वत्स राहुल हंस के अलावे अरविंद कुमार, कुंदन कुमार, चंदेश्वर प्रसाद, सोहन कुमार पासवान, वशिष्ट कुमार पांडेय आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *