समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में तैरती मिली जितवारपुर निजामत की महिला की लाश, सनसनी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है । मामला मथुरापुर ओपी क्षेत्र की है। अहले सुबह शौच के लिए निकले स्थानीय लोगों की की नजर पानी मे तैरती लाश पर गयी। लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की जांच में जुट गई है। शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना के जितवारपुर निजामत निवासी हरे कृष्ण कुमार की पत्नी संगीता कुमारी के रूप में की गयी

घटना के संबंध में मथुरापुर ओपी थाना अध्यक्ष मोहम्मद खुशबुद्दीन ने बताया कि महिला की पहचान कर ली गई है। परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *