पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पहुंचे समस्तीपुर,  दिवंगत भाजपा नेता भाग्य नारायण राय को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को दिया सांत्वना

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ दिवंगत नेता भाग्य नारायण राय के परिजनों से लगुनिया हरपुर एलौथ पहुँच कर मुलाकात किया और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा स्व भाग्य नारायण राय जनसंघ काल से ही जुड़े हैं। वो हमारे करीबी मित्र रहे हैं। उनका निधन पार्टी की लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसका निकट भविष्य में भरपाई संभव नही है।

सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल बेमिसाल के तहत रोसड़ा में व्यवसायियो की बैठक थी। जिसको लेकर समस्तीपुर में उनका दौड़ा था। इसी कड़ी में हमारे पुराने सहयोगी भाग्य नारायण राय के निधन पर श्रधंजलि देने उनके आवास पर आया। साथ ही परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, सरायरंजन के पूर्व प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी, भाजपा नेत्री विमला देवी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

इस दौरान मीडिया से रुबरु होते हुए सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन को एकजुट करने की कवायद पर प्रहार करते हुए कहा कि इन दिनों नीतीश कुमार कमजोर हो गए हैं। आज न कल जनता दल यूनाइटेड का आरजेडी में विलय तय है। आधे दर्जन से अधिक उनके सांसद बीजेपी के संपर्क में है। इन दिनों पार्टी में भगदड़ की स्थिति है।


राहुल गांधी के जन्म दिन के मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के द्वारा राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट घोषित किए जाने वाले बयान पर सुशील मोदी ने कहा कि यह पार्टी का अधिकारिक निर्णय नहीं है। हम तो चाहते हैं कि कोई उम्मीदवार घोषित हो लेकिन यह ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि महागठबंधन में कई उम्मीदवार है। कोई भी क्षेत्रीय दल राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट स्वीकार नहीं करेगा।


वही हम पार्टी के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन का राज्यपाल से मिलकर समर्थन वापसी की बात पर कहा की इससे सरकार के सेहत पर कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन दिन प्रतिदिन नीतीश कुमार कमजोर होते जा रहे है। उनको देश की राजनीति में कौन पूछेगा। उनकी कोई अहमियत नही रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *